क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़

बलौदाबाजार हिंसा-आगजनी मामले में अमित बघेल की संलिप्तता के पाए गए हैं पर्याप्त साक्ष्य

विस्तृत जांच कर तकनीकी विश्लेषण, फॉरेंसिक साक्ष्य के आधार पर की गई है गिरफ्तारी

NNH बलौदाबाजार/ दिनांक 14.01.2026 को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख एवं पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अमित बघेल को 10 जून 2024 बलौदाबाजार जिला कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में हिंसा, तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना के संबंध में थाना सिटी कोतवाली में पंजीबध्द अपराध क्रमांक 378/2024 के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दो दिन की पुलिस रिमांड ली गई है।

“प्रकरण की विस्तृत जांच, तकनीकी विश्लेषण, फॉरेंसिक साक्ष्य के आधार पर अमित बघेल की प्रकरण में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य पाए गए है।” उसी आधार पर अमित को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की जांच एवं विवेचना क्रम में फॉरेंसिक साक्ष्य एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर आगजनी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर, पुलिस द्वारा उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किया जा रहे है।

पूर्व में भी दिनांक 11.01.2026 को उक्त मामले में संलिप्त छत्तीसगढ़ क्रांति सेना एवं जोहार पार्टी से अजय यादव एवं दिनेश कुमार वर्मा उर्फ मंडल को भी गिरफ्तार किया गया था। आगजनी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पहचान कर, गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना एवं जांच क्रम में पुलिस द्वारा अब तक लगभग 100 की संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जप्त किया गया है, जिनकी फोरेंसिक जांच करवाई भी अभी जारी है। आरोपी अमित बघेल को मिलाकर बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी प्रकरण में अब तक कुल 199 आरोपियों को गिरफ्तारी की गई है।

आरोपी- अमित बघेल पिता रामकुमार बघेल उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पथरी थाना धरसीवा, वर्तमान निवासी कंचन गंगा फेस-02 सरस्वती शिशु मंदिर के पास थाना डीडी नगर रायपुर जिला रायपुर

Back to top button