छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की कार्यकारिणी के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने कहा संगठन का कार्यकाल उपलब्धि भरा होगा

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की प्रदेश कार्य कारिणी गठित हुए एक वर्ष पूरे हो गए हैं। और एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष  महेश दरयानी ने मुझे भी प्रदेश सचिव नियुक्त कर समाज सेवा का अवसर प्रदान किया है, जिसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ, तथा पूरी प्रदेश टीम को बधाई प्रेषित करता हूँ।

अमर चंदनानी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत समाज हित में अनेकों कार्य किए गए हैं। वहीं प्रदेश टीम के सदस्य जो कि अलग अलग विषयों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अमर ने बताया कि प्रदेश पंचायत द्वारा जो भी वादे किए गए हैं, उसके लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इसके अलावा गत दिनों एक बैठक संविधान संशोधन के साथ ही आगामी कार्य योजना तैयार की गई है, और यह विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि संगठन का कार्यकाल उपलब्धि भरा होगा।

Back to top button