दिल्लीदेश/प्रदेशराज्यसभालोकसभा

आज से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, हंगामेदार होने के आसार

NNH नई दिल्ली/ संसद का मानसून सत्र आज से यानी सोमवार 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। सत्र के दौरान 21 बैठकें होगी और 8 विधेयक पटल पर पेश किए जाएंगे।

पिछले बजट सत्र के बाद बीते 108 दिनों में देश में कई अहम घटनाएं हुई हैं, जिसपर यह तय माना जा रहा है कि इसबार संसद का मानसून सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है। इनमें पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, एयर इंडिया विमान हादसा, रूस के साथ बिगड़ते रिश्ते और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा सीजफायर का दावा जैसे संवेदनशील मुद्दे शामिल हैं।

इस बार मानसून सत्र में विपक्ष सरकार को तीखे सवालों के कटघरे में खड़े कर सकता है। विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ ही बिहार में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण और होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी यह सत्र बेहद अहम होगा।

Back to top button