खबरों की खबरछत्तीसगढ़

बीजापुर मुठभेड़ में 12 नही 18 नक्सली मारे गए

19 जनवरी 2025 NNH जगदलपुर/ बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 12 नहीं  बल्कि 18 नक्सलियों के मारे जाने की बात सामने आई है।

16 जनवरी को हुए एनकाउंटर के बाद बस्तर पुलिस आईजी पी सुंदराजन ने बताया था कि 5 महिला नक्सली सहित कुल 12 नक्सली मारे गए हैं। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, क्योंकि मारे गए सभी नक्सलियों पर कुल 59 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसमें हार्डकोर नक्सली भी शामिल थे। इस एनकाउंटर में 50 लाख के इनामी नक्सली दामोदर के भी मारे जाने की खबर है। मारे गए 12 नक्सलियों के शव और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर किया खुलासा…!


वहीं इसमें अब नया खुलासा हुआ है कि बीजापुर के पुजारी कांकेर के जंगल में हुए एनकाउंटर में 12 नही बल्कि 18 नक्सली मारे गए थे। जहां नक्सलियों ने भागते हुए 6 शव साथ ले गए थे, और एनकाउंटर के बाद जवानों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए थे। हालांकि, बाद में खुलासा हुआ है कि कुल 18 नक्सली मारे गए थे। बचे हुए नक्सली भागते हुए अपने साथ छह शव ले गए थे। जिसका खुलासा करते हुए दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर कुल 18 नक्सलियों के मारे जाने की बात कही है।

Back to top button