छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

रायपुर नगर निगम के महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड क्रमांक 42 से अनुराग पांडेय हैं भाजपा के प्रबल दावेदार

भाजपा-कांग्रेस से अन्य नेताओं ने भी की है दावेदारी

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के अंतर्गत महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड क्रमांक 42 से भारतीय जनता पार्टी के कई दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें अनुराग पांडेय को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अनुराग छात्र जीवन से ही भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने बूथ, मंडल से पार्टी में काम की शुरुआत की, अनुराग सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष, फिर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, उसके बाद भाजयुमो के प्रदेश कार्यालय मंत्री भी रहे हैं। और वर्तमान में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हैं। अनुराग पांडेय लम्बे समय से अपनी दावेदारी पेश करते आ रहे हैं, उन्हें अबतक वार्ड चुनाव के लिए अवसर नही मिला है, वे पूर्व मंत्री भाजपा के कद्दावर नेता सांसद बृजमोहन अग्रवाल की गुड बुक में हैं। ऐसे में अनुराग पांडेय महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड क्रमांक 42 से भाजपा के प्रबल दावेदार हैं।

वहीं इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज ठाकुर, युवा नेता अम्बर अग्रवाल ने भी दावेदारी की है। वार्ड के अंतर्गत लाखेनगर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता बलराम मंधानी ने भी दावेदारी प्रस्तुत की है, बलराम सिंधी समाज के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी हैं, और उनके बूथ से सभी चुनाव में बीजेपी को अच्छी लीड मिलती रही है।

42 नम्बर वार्ड से कांग्रेस के दावेदारों क़ी बात करें तो इस वार्ड से चुनाव लड़ते आ रहे राजेश ठाकुर “गुड्डा” ने एक बार फिर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। इसके अलावा बंसी कन्नौजिया और सचिन शर्मा ने भी कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी की है। वहीं कांग्रेस के ही पूर्व पार्षद सिंधी समाज के प्रमुख चेहरा दीपक कृपलानी ने भी महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

Back to top button