भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा रायपुर को बनाएंगे आईडल सिटी

NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी मीनल चौबे भी आज जिला कार्यालय में आहूत बैठको में उपस्थित रही, उन्होंने अलग अलग बैठकों में अपने संबोधन के दौरान सभी मोर्चा प्रकोष्ठ से पूर्ण सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि दशकों के राजनीतिक अनुभव में क्षेत्र की जनता के साथ साथ महिला मोर्चा और युवामोर्चा सहित अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है। हमने नगर निगम के कांग्रेस के तानाशाह महापौर के खिलाफ कई आंदोलन किए, जिसमें युवामोर्चा और महिला साथियों का सहयोग अतुलनीय रहा है हर सफल आंदोलन के पीछे युवाओं की ऊर्जा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं का लाभ घर घर दिलवाने में महिला मोर्चा ने कोई कसर नहीं छोड़ी यदि सभी मोर्चा प्रकोष्ठ एक साथ मिलकर पूरी ताकत से परिश्रम करेंगे जीत सुनिश्चित है। उन्होंने आगे कहा साथियों आपके सहयोग से हमने विपक्ष में रहते हर आंदोलन सफल बनाया है और आप सभी ने हर अवसर पर मेरा भरपूर सहयोग किया है इस नगर निगम रायपुर चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं के बूते बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं हम सबको मिलकर रायपुर नगर निगम में ऐतिहासिक जीत हासिल करनी है।







