धर्म/अध्यात्मराष्ट्रीय

प्रयागराज महाकुंभ में हुए से हादसे से योगी आदित्यनाथ हुए भावुक

नम आखों से कहा यह घटना मर्माहत करने वाली है, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख राहत राशि देने की घोषणा

NNH प्रयागराज/ 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 से 40 लोगों के मरने की खबर है, जबकि 60 से भी अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुखद जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। योगी ने जब कहा कि यह घटना मर्माहत करने वाली है, इस दौरान वे भावुक दिखाई दिए, और तब उनकी आँखों में आंसू थे। योगी ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

जांच आयोग गठित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों के लिए राहत राशि और हादसे की जांच के लिए आयोग गठित कर आयोग को समय सीमा में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं योगी सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए राहत राशि की भी घोषणा की है, इसके साथ ही योगी सरकार मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में स्नान के लिए मंगलवार देर रात मची भगदड़ के कारणों की जांच के लिए न्यायिक जांच का आदेश दिया था, इस जांच आयोग की अध्यक्षता पूर्व न्यायमूर्ति हर्ष कुमार करेंगे और इसमें पूर्व आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) वी.के. गुप्ता और सेवानिवृत्त आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) बीके सिंह भी शामिल होंगे।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहा कि कि आखिर यह बड़ी घटना कैसे हुई, जिसकी न्यायिक जांच के साथ-साथ पूरे मामले की अलग से पुलिस जांच भी कराई जाएगी, और उन्होंने कहा पूरे मामले की तह तक जाना जरूरी है।

Back to top button