अन्य

पीएम मोदी ने दिल्ली में मिली बड़ी जीत के बाद पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा जनशक्ति सर्वोपरि, विकास जीता, सुशासन जीता

मुझे भारतीय जनता पार्टी के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है

NNH नई दिल्ली/ दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग आ चुके हैं, और दिल्ली में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है, जो कि बहुमत आंकड़े 36 सीटों से भी बहुत ज्यादा है। दिल्ली में बीजेपी को मिली इस बड़ी जीत के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लिखा…

जनशक्ति सर्वोपरि!

विकास जीता, सुशासन जीता।

दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को Bharatiya Janata Party (BJP) को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।

दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।

मुझे Bharatiya Janata Party (BJP) के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।

Back to top button