भगवती चरण शुक्ल वार्ड के भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी ने जनसम्पर्क के दौरान कहा विकास और सुशासन के लिए भाजपा को वोट दें

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। अमर गिदवानी ने आज कटोरा तालाब संत कवर राम चौक और कटोरा तालाब, पंजाबी कालोनी, सतबनिया बस्ती, यादव पारा, ओल्ड पेंशन बाड़ा, अरविन्द नगर भ्रमण कर जनसम्पर्क किया।

इस दौरान अमर गिदवानी ने लोगों से कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य और रायपुर का विकास भाजपा सरकार ने ही किया है, और अब भगवती चरण शुक्ल वार्ड के विकास के लिए आप सभी भाजपा को ही चुने। मोदी सरकार की आयुष्मान योजना से लोगों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज मिल रहा है, गरीबों को मुफ्त अनाज के साथ और भी बहुत सारी जन कल्याणकारी योजनाओं ने लोगों का जीवन आसान बनाया है। प्रधानमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल के लिए हर घर में पाइप लाइन बिछा दिया गया है, अब आम नागरिकों को पीने के लिए शुद्ध जल मिल रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने भी जो वादे किए थे वो एक साल में पूरे किए हैं। इसलिए विकास और सुशासन के लिए भाजपा को ही अपना बहुमूल्य वोट दें।







