छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मदर टेरेसा वार्ड के भाजपा प्रत्याशी संतोष साहू के पक्ष में किया रोड शो, भाजपा को जीत दिलाने की अपील

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 47 के भाजपा प्रत्याशी साहू को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। संतोष साहू वार्ड के सभी मोहल्लों, कॉलोनियों, बस्तियों के अन्य क्षेत्रों का भ्रमण और सघन जनसम्पर्क कर रहे हैं। संतोष साहू के पक्ष में पूर्व मंत्री व सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तेलीबांधा चौक से गुरुद्वारा गली, बड़ चौक, इंद्रा चौक होते हुए कपूर होटल तक रोड शो किया, इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों से कमल फूल पर वोट डालने की अपील की।

इस दौरान संतोष साहू ने लोगों से कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य और रायपुर का विकास भाजपा सरकार ने ही किया है, और अब अपने वार्ड के विकास के लिए आप सभी भाजपा को ही चुने। मोदी सरकार की आयुष्मान योजना से लोगों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज मिल रहा है, गरीबों को मुफ्त अनाज के साथ और भी बहुत सारी जन कल्याणकारी योजनाओं ने लोगों का जीवन आसान बनाया है।

प्रधानमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल के लिए हर घर में पाइप लाइन बिछा दिया गया है, अब आम नागरिकों को पीने के लिए शुद्ध जल मिल रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने भी जो वादे किए थे वो एक साल में पूरे किए हैं। उन्होंने कहा आपका एक वोट हमारे वार्ड की दिशा और दशा तय करेगा, इसलिए विकास और सुशासन के लिए भाजपा को ही अपना बहुमूल्य वोट दें।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा साहू, भाजपा जिला मंत्री हरीश ठाकुर, सोनू सलूजा, दीपक भारद्वाज, राजू साहू, पंकज प्रधान, सुमीत, बबलू, अमृत चौहान, सीता साहू, कुसुम साहू, कामिनी साहू सहित अन्य कार्यकर्ता प्रत्याशी संतोष साहू के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

Back to top button