छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025राजनीति

राजनीति मेरा पेशा नहीं, अपितु मेरा लक्ष्य है कि राज्य और शहर की जन सेवा – डॉ.शुभांगी तिवारी

NNH रायपुर/ भाजपा कांग्रेस के अलावा रायपुर नगर निगम की महापौर पद के लिए आम आदमी पार्टी ने डॉ. शुभांगी तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है।  शुभांगी पेशे से चिकित्सक हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके रायपुर की जनता से आपने लिए समर्थन मांगा है। शुभांगी तिवारी ने लिखा है कि…

आदरणीय मतदाताओं,
सादर नमस्कार
मैं, डॉ. शुभांगी अंजू चंद्रशेखर तिवारी, आम आदमी पार्टी की मेयर उम्मीदवार, आपसे 11फरवरी 2025 के नगर निगम चुनाव में अपना बहुमूल्य समर्थन देने की अपील करती हूँ। रायपुर को एक समृद्ध, स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनाने के लिए मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का संकल्प लेती हूँ।
नगर निगम में प्रशासनिक “सर्जरी” के लिए हमें एक मजबूत योजना की आवश्यकता है। जैसे एक डॉक्टर अपने रोगी का इलाज करता है, वैसे ही हमें शहर के हर समस्या का समाधान तत्काल और प्रभावी तरीके से करना होगा। सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए हमें सही दिशा में कठोर कदम उठाने होंगे।

एक डॉक्टर होने के नाते यह वचन देती हूं कि मैं नगर निगम के हर एक समस्या का सही और सुनियोजित समाधान निकालूंगी। हमारी सफलता आपके साथ मिलकर ही संभव है।

आइए, हम सभी मिलकर इस प्रशासनिक सर्जरी को सफल बनाएं और अपने शहर को एक नई दिशा दें।

आपका समर्थन हमें इस बदलाव में शक्ति देगा।
धन्यवाद!

अगर आप मुझे अपना समर्थन देंगे, तो हम और आप मिलकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा, स्वच्छता और रोजगार के अवसर सुनिश्चित करेंगे। आपकी समस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता होगी और रायपुर शहर के नागरिकों की आवाज़ को सुनने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ।

आपका वोट हमारे शहर की प्रगति और उज्जवल भविष्य की दिशा तय करेगा। कृपया हमें अपना समर्थन दें ताकि हम और आप मिलकर रायपुर को एक नई दिशा देंगे।

Back to top button