क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती, पीड़ित ने जमीन बेचकर मिली रकम को रखा था घर पर

NNH रायपुर/ नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के दौरान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। शहर के पॉश इलाके खम्हारडीह अनुपम नगर में दिन दहाड़े एक घर में मिलिट्री ड्रेस में डकैत घुसे और परिवार वालों को हथियार के दम पर बंधक बनाकर 60 लाख रुपये की डकैती कर फरार हो गए हैं। डकैत एक सफेद रंग की रिट्स कार में आए थे। डकैतों ने खुद को लाल सलाम से होना बताया, और कहते रहे कि वो जंगल से आए हैं। डकैती की इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार खम्हारडीह थाना के अंतर्गत अनुपम नगर के जिस घर में दिनदहाड़े डकैती की वारदात हुई है, वहां रहने वाले पीड़ित मनोहरन वेलु ने अपनी जमीन बेचकर मिली रकम 60 लाख रुपये नगद अपने घर पर रखा था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि चार डकैत मिलिट्री की ड्रेस पहनकर घर में जबरदस्ती घुस आए और परिवार के लोगों को बंधक बना लिया और पिस्टल दिखाकर घर में रखे 60 लाख रुपये डकैती कर भाग निकले, डकैत उनको घर को भी उड़ाने की धमकी देते रहे।

डकैतों ने जिस घर में डकैती की वहां दो महिलाओं और एक पुरुष को बंधक बना लिया, फिर उनको बांधकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित मनोहरन वेलु जमीन का कारोबार करते थे, और उन्होंने हाल ही जमीन बेची थी, जिससे मिली 60 लाख की रकम घर पर रखी हुई थी। अब पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Back to top button