छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025राजनीति

महापौर मीनल चौब ने ली शपथ, शपथ ग्रहण समारोह में सीएम साय, और डॉ.रमन का लिया आशीर्वाद

सभी पार्षदों ने भी ली शपथ, पूर्व महापौर ढेबर को हराने वाले अमर गिदवानी बने रहे कौतूहल का विषय

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने राजधानी के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वहीं भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय सहित  सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने भी शपथ ग्रहण किया। शपथ के बाद मीनल ने जय श्री राम का जयघोष किया मीनल चौबे ने इस दौरान जय श्री राम का जयघोष किया, और शपथ ग्रहण करने के पश्चात मंच पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का आशीर्वाद लिया। जहां शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं व शहर के नागरिकों की भारी भीड़ जुटी थी।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल, लक्ष्मी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर सहित हजारों की संख्या में नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।

अमर गिदवानी बने रहे कौतूहल का विषय

शपथ ग्रहण समारोह में भगवती चरण शुक्ल वार्ड से एज़ाज़ ढेबर को हराने वाले अमर गिदवानी ने भी शपथ ग्रहण की। अमर जैसे ही शपथ लेने माइक पर आए तो लोग उन्हें कौतूहल वश देखने लगे कि कैसे एक सामान्य व्यक्ति इतनी हाईप्रोफाइल सीट पर पूर्व महापौर एज़ाज़ ढेबर को बड़े अंतर से हरा दिया।

Back to top button