छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार
श्री सिंधु अमरधाम आश्रम चकरभाठा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल हुए शामिल
अतिथियों ने सभी नवजीवन में प्रवेश करने वाले जोड़ों को दी शुभकामनाएं

NNH बिलासपुर/ बिलासपुर के विधायक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सिंधु अमरधाम आश्रम चकरभाठा में संत साईं लाल दास जी महराज जी के सानिध्य में आयोजित सामूहिक सिंधी विवाह सम्मेलन में शामिल हुए।
कार्यक्रम में बिलासपुर की नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, पार्षद अमर गिदवानी, मोहन होतवनी भी शामिल हुए। जहां सभी ने नवजीवन में प्रवेश लेने वाले जोड़ो को बधाई और शुभकामनाएं दीं।







