खास खबरछत्तीसगढ़

पार्षद डॉ अनामिका सिंह ने वार्ड भ्रमण के दौरान कार्यकर्ता को लगी चोट का तत्काल उपचार कर उपलब्ध कराई दवा

NNH रायपुर/ रानी दुर्गावती वार्ड की पार्षद डॉ अनामिका सिंह रोज की तरह गुरुवार को भी सुबह वार्ड भ्रमण पर निकली थी, इस दौरान वसंत विहार गार्डन के पास उनके साथ भ्रमण पर घूम रहे कार्यकर्ता को अचानक पैर में चोट लग गई, जिसके कारण काफी खून बह गया था। कार्यकर्ता को चोट लगने पर पार्षद डॉ अनामिका सिंह ने तत्काल वहीं पर उनकी मरहम पट्टी बांधकर उनको टिटनेस का इंजेक्शन लगाया, और इसके साथ ही एंटीबायोटिक व अन्य दवा उपलब्ध कराई, तथा उनको घर रवाना कर आराम करने की सलाह दी।

डॉ अनामिका सिंह ने कहा कि वार्ड की जनता के साथ मेरे कार्यकर्ता परिवार की तरह हैं। यदि उनकी कोई पीड़ा है तो उसको दूर करना कर्तव्य तो है ही, लेकिन संवेदनशीलता से लोगों मनोबल मजबूत होता है तथा संगठन के रूप में काम करने के लिए उत्साह भी बढ़ता है।

 

Back to top button