
NNH नागपुर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय नागपुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने स्मृति मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक गुरु गोलवलकर को समर्पित स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यहां आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए और एक संदेश भी लिखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘परम पूजनीय डॉ. हेडगेवार और पूज्य गुरुजी को शत शत ममन। उनकी स्मृतियों की संजोने, इस स्मृति मंदिर में आकर अभिभूत हूं। भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संगठन शक्ति के मूल्यों को समर्पित यह स्थली हमें राष्ट्र की सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। संघ के इन दो मजबूत स्तंभों की यह स्थली देश की सेवा में समर्पित लाखों स्वयंसेवकों के लिए उर्जा पुंज है। हमारे प्रयासों से मां भारती का भाग्य सदा बढ़ता रहे।’








