खबरों की खबरछत्तीसगढ़राजनीति

शत्रुघ्न सिन्हा ने की कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को हटाने की मांग

सुशासन तिहार के शिविर में दिया है आवेदन

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न वार्डों और ग्राम पंचायतों में समस्याओं व मांगों के लिए आवेदन पत्र का एक प्रारूप तैयार कर नागरिकों को दिया जा रहा है। जिसमें अपनी समस्याओं के समाधान व अन्य मांगों को लेकर नागरिक आवेदन दे रहे हैं।

सुशासन तिहार में बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिब्बरा के निवासी शत्रुघ्न सिन्हा ने भी एक आवेदन दिया है, जिसमें उसने छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को हटाने मांग की है। आवेदन पत्र में जो मोबाइल नंबर अंकित है, उसपर जब सम्पर्क किया गया तो, उस नम्बर धारक व्यक्ति ने स्वयं को शत्रुघ्न सिन्हा बताया है। और बातचीत में आवेदन देने पुष्टि कर कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान ओपी चौधरी ने 5700 शिक्षकों की नई भर्ती करने का आश्वासन दिया था, और लोकसभा चुनाव में 33000 शिक्षको की भर्ती करने का वादा किया गया था। जिसके बाद आजतक भर्ती नही की गई है। जबकि मैं बीएड करने के बाद भी बेरोजगारी से जूझ रहा हूँ। इसलिए मैंने सुशासन तिहार में यह आवेदन दिया है।

वहीं शत्रुघ्न सिन्हा के इस आवेदन पत्र को कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।

Back to top button