छत्तीसगढ़धर्म/अध्यात्मसामाजिक सरोकार

धूमधाम से मनाई गई संत कंवरराम जयंती

NNH रायपुर/ राजधानी रायपुर में रविवार को संत कंवरराम जयंती मनाई गई एवं महाआरती का आयोजन किया गया।प्रेमप्रकाश मध्यानी व अजय वलेचा ने बताया कि संत कंवरराम सेवा समिति एवं संत कंवरराम नगर (कटोरा तालाब) युवा परिषद के द्वारा 13 अप्रैल रविवार को संत जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया,आरती पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। एवं पशु पक्षियों के लिए दाना सकोरा व कोटना का का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ मुखीगण एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, समाजसेवी उपस्थित थे।

Back to top button