छत्तीसगढ़ब्यूरोक्रेट्सविभागीय समाचार
छत्तीसगढ़ सरकार ने किए आईएएस अफसरों के तबादले

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इस लिस्ट में कलेक्टर से लेकर सचिव और आयुक्त स्तर तक के अफसर शामिल हैं।
सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, टोपेश्वर वर्मा, सदस्य, राजस्व मंडल, अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर को अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर के पद पर भेजा गया है। जबकि जनक प्रसाद पाठक, जो अभी उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त हैं, को वन विभाग में विशेष सचिव के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।







