जब शक्ति हो तो वह दिखाई देनी चाहिए: मोहन भागवत

NNH मुम्बई/ पहलगाम में निर्दोष लोगों पर आतंकी हमले के बाद संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में लोगों का धर्म पूछकर उनकी हत्या की लेकिन हिंदू ऐसा कभी नहीं करेंगे। ‘घृणा-शत्रुता हमारा स्वभाव नहीं पर चुपचाप नुकसान सहना भी स्वभाव नहीं। सच्चे अहिंसक व्यक्ति को शक्तिशाली होना चाहिए। अगर शक्ति नहीं तो कोई विकल्प नहीं है। “जब शक्ति होती है, तो जरूरत पड़ने पर वह दिखाई देनी चाहिए।”
संघ प्रमुख मोहन भागवत मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के संबोधन के दौरान पहलगाम आतंकी हमले को लेकर ये बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि देश शक्तिशाली है, ये दिखाने का समय आ गया है। उन्होंने इस लड़ाई को धर्म और अधर्म के बीच का संघर्ष बताया है।
मोहन भागवत ने आगे कहा हम उम्मीद करते हैं कि इसका करारा जवाब दिया जाएगा। यह युद्ध धर्म और अधर्म के बीच है। हमारे दिल में दर्द है। हम गुस्से में हैं लेकिन बुराई को नष्ट करने के लिए ताकत दिखानी होगी। रावण ने इरादा नहीं बदला, तो कोई विकल्प नहीं था। राम ने उसे सुधारने का मौका दिया फिर मारा। हम एकजुट हैं तो कोई बुरी नीयत से देखने की हिम्मत नहीं करेगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसकी आंख फोड़ दी जाएगी।







