छत्तीसगढ़राजनीति

धमतरी नगर निगम की सामान्य सभा में विपक्षी पार्षदों का हंगामा

"महापौर जगदीश रामू रोहरा ने किया बजट पेश"

NNH धमतरी/ धमतरी नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक से पहले शुक्रवार को कांग्रेसी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। विपक्षी दल कांग्रेस के पार्षदों ने महापौर के खिलाफ तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की, और मामला इतना बढ़ गया कि दो महिला पार्षद आपस में भिड़ गईं, जिससे वहां तनाव काफी बढ़ गया था।

धमतरी नगर निगम में विपक्ष का आरोप था कि नगर निगम ने एक आदिवासी परिवार के घर पर बुलडोजर चलवाया है। और इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष विरोध स्वरूप नगर निगम की सामान्य की बैठक पहले जमकर नारेबाजी कर तख्तियां भी लहराई है।

धमतरी नगर निगम की सामान्य सभा में पक्ष-विपक्ष के पार्षदों द्वारा 39 प्रश्न लगाए गए थे, और 41 करोड़ के विकास कार्यों पर चर्चा होनी थी।

बैठक में प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद महापौर जगदीश रामू रोहरा ने आय और व्यय की जानकारी देते हुए शहर विकास में 52 लाख 30 हजार रुपये लाभ का बजट पेश किया। लाभ के बजट पेश होने से पार्षदों और निगम के अधिकारी-कर्मचारियों में उत्साह देखा गया। महापौर रामू रोहरा ने बताया कि नगर निगम में 563 करोड़ 74 लाख 22 हजार रुपये की आय और 563 करोड़ 21 लाख 93 हजार रुपये का व्यय होता है। इस दौरान उन्होंने शहर में विकास और निर्माण कार्य की कई जानकारियां दी। धमतरी शहर विकास के लिए बजट में हाईटेक बस स्टैंड, बीटी सड़क, तालाब सौंदर्यीकरण, ट्रांसपोर्ट नगर, औद्योगिक क्षेत्र, पिंक टायलेट, चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण को बजट में शामिल किया गया है। मेयर रामू रोहरा के द्वारा बजट पेश करने के बाद आठ एजेंडों पर चर्चा हुई, जहां पक्ष व विपक्ष के पार्षदों के बीच इन एजेंडों को लेकर तीखी बहस हुई। आरोप-प्रत्यारोप के बीच इन एजेंडों को बहुमत के आधार पर पास कर लिया गया है। जिसमें ग्राम अर्जुनी में हाईटेक बस स्टैंड, नालंदा परिसर निर्माण पोस्ट आफिस की बजाय हटकेशर में, आडिटोरियम, कांटा तालाब सौंदर्यीकरण, ड्रेनेज सिस्टम, जाति प्रमाण पत्र और सिहावा चौक का नामकरण नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर किए जाने के लिए पक्ष व विपक्ष की सहमति पर इन एजेंडों को सामान्य सभा की बैठक में पास किया गया है।

Back to top button