
NNH रायगढ़/ रायगढ़ जिले से ग्रामीण से घूंस लेने का मामला सामने आया है, जहां लैलूंगा विकासखंड, ग्राम पंचायत कमरगा के अटल डिजिटल केंद्र में पदस्थ पटवारी रामनाथ सिंह ठाकुर का एक वीडियो वायरल तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस समय का है जब वह एक किसान से प्रतिवेदन के नाम पर अवैध रूप से पैसे लेते नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने इस पूरे लेनदेन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पटवारी साहब पैसे ले रहे हैं। पैसे लेते समय और वीडियो बनाने से मना भी कर रहे थे। लेकिन ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, पटवारी रामनाथ सिंह ठाकुर लैलूंगा ब्लॉक के हल्का नंबर 30 में पदस्थ हैं। मामले के तूल पकड़ते ही एसडीएम अक्षा गुप्ता ने पटवारी को वर्तमान हल्का नम्बर से हटाकर तहसील कार्यालय में अटैच कर दिया है। वहीं ग्रामीणों द्वारा इसकी जांच कर पटवारी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है।







