मंदिर निर्माण में एक ईंट का सहयोग सामूहिक प्रयास का प्रतीक: छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत
सिंधु कुलदेवी हिंगलाज माता मंदिर निर्माण को लेकर पूज्य सिंधी पंचायत संत कंवर राम नगर पंचायत में बैठक सम्पन्न

NNH रायपुर/ सिंधु कुलदेवी हिंगलाज माता मंदिर निर्माण को लेकर पूज्य सिंधी पंचायत संत कंवर राम नगर पंचायत में बैठक कर मंदिर निर्माण कार्य जल्द पूर्ण हो इस पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समाजजनों विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस दौरान छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने कहा कि मंदिर निर्माण में एक ईंट का सहयोग भी बहुत मायने रखता है, हम इस पवित्र कार्य में एक एक ईंट का भी सहयोग लेंगे। एक ईंट, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो, मंदिर निर्माण में वह महत्वपूर्ण योगदान देगी। इसलिए एक छोटा सा योगदान भी इस पवित्र कार्य को मजबूती प्रदान करेगा, तथा एक एक ईंट का सहयोग भी जनभागीदारी को दर्शाता है। और मंदिर निर्माण में एक ईंट का सहयोग सामूहिक प्रयास का प्रतीक है।
बैठक में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, राजकुमार वाडिया, डॉ गोपाल दास चावला, मनोहर चंदनानी, राजू वासवानी, अमर चंदनानी, रतन वर्ल्याणी, सनी होतवानी उपस्थित थे।







