इज़राइल के हमले से दहल उठा ईरान, ईरान ने भी 150 बैलिस्टिक मिसाइल से किया इज़राइल पर हमला
"हूती विद्रोहियों ने भी इज़राइल पर दागी मिसाइल"

Israel Attack Iran/ इजराइल ने शुक्रवार तड़के ईरान पर हमला किया। इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान को निशाना बनाया औ बम बरसाए, इस हमले में पूरा तेहरान दहल गया है। हमले में इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया है। इज़राइल का ईरान पर ये अटैक ऐसे समय हुआ है, जब तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ने’टारगेटिड’ ऑपरेशन लॉन्च किया है। और इस हमले में इजराइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य स्थलों को निशाना बनाकर ईरान को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है।
उधर इजराइली अटैक के 12 घंटे बाद ईरान ने अब तेल-अवीव पर हमला कर दिया है। ईरान ने इस युद्ध ऑपरेशन का नाम : ट्रू प्रॉमिस-3 दिया है। ईरान ने हमले में इज़राइल पर 150 बैलिस्टिक है। ईरान के हमले की वजह से पूरा तेल-अवीव धुआं-धुआं हो गया है। और अब ईरान ने दावा किया है कि हमले में इजराइल को भारी नुकसान हुआ है।
ईरान तेलअवीव जैसे शहरों पर लगातार मिसाइल दाग रहा है। अल-अरबिया की रिपोर्टर के मुताबिक इजराइल पर दो तरफ से हमले हो रहे हैं। एक तरफ ईरान तो वहीं दूसरी तरफ यमन के हूती विद्रोहियों ने इज़राइल पर मिसाइल दागना शुरू कर दिया है। तेल-अवीव शहर में चारो तरफ धुएं का गुब्बार देखा रहा है, यह धुआं स्मोक की तरह गंध फैला रहा है।






