अंतरराष्ट्रीयबड़ी खबर

ईरान ने अमेरिकी मिलिट्री बेस पर किया हमला

NNH International News/ ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर हमलों का बदला लेने के लिए कतर में अमेरिका के अल-उदीद एयर मिलिट्री बेस पर हमला कर दिया है। यरुसेलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कतर की राजधानी दोहा में अभी कई बार धमाकों की आवाज सुनी गई। कुछ देर पहले ही कतर ने अपना एयरस्पेस बंद किया था। कतर में अल-उदीद एयरबेस मिडिल ईस्ट में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। यह लगभग 8,000 से 10,000 के बीच अमेरिकी सैनिकों का ठिकाना है।

यरुसेलम पोस्ट के मुताबिक, ईरान ने इराक में अमेरिकी ठिकानों पर भी मिसाइलें दागी हैं। सूत्र के अनुसार, छह मिसाइलें अल-उदीद एयरबेस की ओर और एक इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दागी गई।

Back to top button