उत्तर प्रदेशक्राइम रिपोर्टखबरों की खबर

छांगुर के गुर्गों ने कहा योगी की सरकार जाएगी, तब तुम सारे हिंदुओं का हिसाब किया जाएगा

छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन की पुलिस रिमांड खत्म, जेल जाते वक्त छांगुर ने कहा मैं निर्दोष हूँ

NNH खबरों की खबर/ विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण का सिंडिकेट चलाने वाले मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन की सात दिन की पुलिस रिमांड आज खत्म हो गई, जिसके बाद दोनों को आज जेल भेज दिया गया है।

यूपी एटीएस ने रिमांड बढ़ाने के लिए कोई अर्जी दाखिल नहीं की, और दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद जिला जेल में दाखिल करा दिया गया है। अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद जेल जाते वक्त छांगुर ने खुद को निर्दोष बताया है, उसने कहा कि, ”मैं निर्दोष हूं, मुझे कुछ नहीं पता। लेकिन यूपी एटीएस को छांगुर बाबा की कोठी में बने गुप्त तहखानों से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं,आशंका है कि तहखानों में धर्मांतरण की साजिश रची जाती थी। और तहखानों के खुलते ही कई ऐसे राज सामने आएंगे जो देशव्यापी सिंडिकेट का राजफाश कर देंगे, यही वजह है कि दोनों के लाई डिटेक्टर और नार्को टेस्ट पर विचार किया जा रहा है।

उधर धर्मांतरण के खिलाफ पुलिस और मीडिया में बयान देने वाले मुख्य गवाह को छांगुर के गुर्गे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित हरजीत कश्‍यप ने इस मामले की बलराम के रसूलाबाद में FIR दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक, छांगुर के गुर्गों ने सारे हिंदुओं को देख लेने तक की धमकी दी है, और कहा कि योगी सरकार जाने पर हिंदुओं का हिसाब किया जाएगा।घटना उत्तर प्रदेश के बलरामपुर की है।

बता दें कि हरजीत कश्‍यप कभी छांगुर के यहां ही मुंशी का काम करता था। छांगुर के प्रभाव और दबाव में आकर उसने धर्म परिवर्तन कर लिया था, छांगुर के इस धर्मांतरण मॉड्यूल और उसके नापाक इरादों के बारे में एक एक कर बड़ा खुलासा होने के बाद बीते 3 जुलाई को हरजीत ने वापस हिंदू धर्म अपना लिया था उसने पुलिस में छांगुर के खिलाफ बयान भी दिया, जिसके बाद उसके गुर्गों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी।

हरजीत ने एफआईआर में बताया है कि जब वो दवा लेने निकला था, तब उतरौला चौराहे पर नवाब, रियाज और कमालुद्दीन ने उसे घेर लिया। हरजीत के मुताबिक पहले चप्पल मारी, गाली गलौच की और फिर छांगुर के खिलाफ 24 घंटे में बयान बदलने की धमकी दी।

हरजीत ने बताया कि छांगुर के गुर्गों ने उससे कहा, मुसलमानों से बगावत करते हो इसका अंजाम तुम लोगों को भुगतना पड़ेगा। बब्बवा (योगी आदित्यनाथ) की सरकार कब तक रहेगी? जब बब्बवा की सरकार जाएगी, तब तुम सारे हिंदुओं का हिसाब किया जाएगा। छांगुर के खिलाफ आवाज उठाने वालों को मिटा दिया जाएगा।”

Back to top button