NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बाहर तो बाहर अब जेल में भी जानलेवा हमला हो रहा है। केंद्रीय जेल रायपुर में गैंगवार की एक बड़ी वारदात होने की जानकारी मिली है। युवक कांग्रेस नेता पर सेंट्रल जेल में दो युवकों ने हमला किया है। जिससे पूरे जेल में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि जेल में बंद विचाराधीन कैदियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें युवा कांग्रेस के नेता आशीष शिंदे सहित दो लोगों एक युवक ने ब्लेड से हमला किया है, और हमले में इस आशीष शिंदे को गंभीर चोटें आई है, उसे छाती, चेहरे और हाथ में गंभीर चोट आई है। आशीष को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायपुर (मेकाहारा) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि करोड़ों की ठगी के एक मामले में रायपुर जेल में निरुद्ध केके श्रीवास्तव का आशीष शिंदे बहुत ही करीबी है।







