उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

योगी आदित्यनाथ ने कहा “वो मौलाना भूल गया कि शासन किसका है”, कहा ऐसा सबक सिखा देंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जाएगी

NNH लखनऊ/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बरेली में हुई हिंसा पर बड़ी बात कही है। शनिवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि “वो मौलाना भूल गया कि शासन किसका है”, उसे लगता था कि धमकी देंगे और जबरदस्ती जाम कर देंगे। लेकिन हमने कहा कि न जाम होगा और न ही कर्फ्यू लगेगा लेकिन कर्फ्यू का सबक तुम्हें ऐसा सिखा देंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जाएगी। क्या तरीका है ये आप सिस्टम को ब्लॉक करना चाहते हैं। 2017 के पहले यही यूपी के अंदर ऐसा होता था और हम यही कह सकते हैं कि 2017 के बाद हमने कर्फ्यू भी नहीं लगने दिया। ऐसे लोगों को उनकी ही भाषा में समझाकर उन्हें सजा दिलाने का काम किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी-कभी लोगों की बुरी आदतें नहीं जाती हैं तो उसके लिए उनकी डेंटिंग पेंटिंग करवानी पड़ती है, जिससे उनकी बुरी आदतें ठीक की जा सकें और यही डेंटिंग पेंटिंग कल आपने बरेली के अंदर देखा है। सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 के बाद हमने कर्फ्यू नहीं लगने दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को उनकी ही भाषा में समझाकर और उन्हें सजा दिलाने का काम किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, पर्व और त्योहारों के दौरान आपने देखा होगा कि जब भी पर्व आते थे तब उत्पात शुरू हो जाता था। अब उत्पातियों और उपद्रवियों को पता लगेगा और उन्हें उनकी सात पीढ़ियां याद आएंगी क्योंकि कभी-कभी लोगों की बुरी आदतें नहीं जाती हैं तो उसके लिए उनकी डेंटिंग पेंटिंग करवानी पड़ती है, जिससे उनकी बुरी आदतें ठीक की जा सकें और यही डेंटिंग पेंटिंग कल आपने बरेली के अंदर देखा होगा। योगी ने कहा जो लोग जाति के नाम पर भड़काते हैं, परिवार के नाम पर भावनाओं का दोहन करते हैं, उन्हीं लोगों के लिए हमने बुलडोजर बनाया है। ये ऐसे लोग हैं जो परजीवियों की तरह हैं जो झूठे नारों से समाज को गुमराह करते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित होटल ताज में शनिवार को ‘विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047’ के तहत कार्यक्रम में बोल रहे थे। जहां यूपी के विकास और आने वाले समय में प्रदेश के विकास के लक्ष्य पर चर्चा हुई। इस दौरान अपने संबोधन में सीएम योगी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर एक्सप्रेस वे, मेट्रो और अन्य विकास कार्यों पर अपनी बात रखी। उन्होंने अशांति फैलाने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है।

Back to top button