उत्तर प्रदेशक्राइम रिपोर्टबड़ी खबर

मौलाना तौकीर रज़ा बरेली हिंसा मामले में गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया फतेहगढ़ सेंट्रल जेल

NNH लखनऊ, बरेली /बरेली में ‘आई लव मुहम्मद’ मामले में भड़की हिंसा के बाद पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि तौकीर रजा ने ही बरेली में प्रदर्शन के लिए ऐलान किया था। उसके बाद भीड़ सड़कों पर आई और हिंसा शुरू कर दी थी। जिसके बाद मौलाना तौकीर रज़ा के खिलाफ मामले में 7 एफआईआर दर्ज किया गया था, अब उसे गिरफ्तार किया गया है। कुल 39 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इसके अलावा 2000 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। और दंगाइयों की धरपकड़ जारी है।

पुलिस के अनुसार जहाँ हिंसा हुई थी, वहाँ से पुलिस को भारी मात्रा में पत्थर, बोतल, जिनसे पेट्रोल की बदबू आ रही है और एक तमंचा बरामद किया गया है। मामले में बरेली के डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि कल जो कुछ घटनाक्रम हुआ वहाँ पर कुछ लोगों ने बरेली शहर की शांति व्यवस्था को खराब करने का कुत्सित प्रयास किया था। उन्होंने कहा, इसके एक-दो घंटे के भीतर ही पुलिस प्रशासन ने सब कुछ कंट्रोल में कर लिया था। हमने कई क्षेत्रों में अलग-अलग इलाकों में भ्रमण किया और व्यापारियों से भी बात की है। सब जगह शांतिपूर्ण माहौल है स्कूल मार्केट और आवाजाही सामान्य है। फिलहाल बरेली में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस पर हमले की पहली व बड़ी घटना खलील हायर सेकंडरी स्कूल तिराहे पर हुई थी, जहां मौके पर मौजूद राजपत्रित अधिकारियों पर भीड़ ने पत्थर फेंके और पुलिस पर फायरिंग की। यहीं से मौलाना तौकीर के अलावा बाकी सात आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। यहां उपद्रवियों ने वाहनों में बजी तोड़फोड़ भी की थी।

सभी गिरफ्तार लोगों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बरेली में बवाल कराने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा समेत आठ लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मौलाना तौकीर फर्रुखाबाद जिले की फतेहगढ़ सेंट्रल जेल और अन्य आरोपियों को बरेली सेंट्रल जेल-टू में रखा गया है।

Back to top button