उत्तर प्रदेशखबरों की खबर

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, गजवा ए हिंद का सपना देखने वालों के लिए बिन मांगे जहन्नुम का टिकट कटा दिया जाएगा

NNH लखनऊ, बलरामपुर/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बलरामपुर में गरजे, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता कतई स्वीकार नहीं है। और गजवा ए हिंद का सपना देखने वालों को बिना मांगे जहन्नुम का टिकट अवेलेबल करा दिया जाएगा, क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान आई लव मोहम्मद को लेकर हुए बवाल पर कहा है कि राज्य के भीतर अराजकता कतई स्वीकार नहीं है। जिन लोगों को लगता है कि अराजकता फैलाना उनका जन्म सिद्ध अधिकार है, तो अराजकता फैलाने वाले लोगों का बिना मांगे जहन्नुम का टिकट कटवा दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा है कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं, क्योंकि अराजकता फैलाने वालों को अभी तक ऐसा लगता है कि सरकार अब भी उनके आगे झुककर काम करेगी। लेकिन अब ऐसा दुस्साहस करोगे तो वैसे ही पिटेंगे जैसे दंगाईयों को बरेली में पीटा गया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा आस्था अंतःकरण का विषय है, आस्था सम्मान का विषय है, सड़क प्रदर्शन का विषय नही है। उन्होंने कहा जिन बच्चों के हाथों में कलम होनी चाहिए उनके हाथों में आई लव मोहम्मद का पोस्टर देकर अराजकता फैलाना बच्चों की जिंदगी को बर्बाद करना है।

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में 825 करोड रुपए की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। शिलान्यास के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी के दर्शन किए।

Back to top button