छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

चंद्र की रात का आयोजन करेगा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत; राजेश वासवानी

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सिंधी समाज का सबसे बड़ा त्यौहार भगवान झूलेलाल की जन्मोत्सव पर छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत के द्वारा चंद्र की रात का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिंध की झलकियां दिखाई जाती है, और सिंधी व्यंजन से भरपूर एवं भगवान झूलेलाल के सिंधी भजन व भक्तिमय कार्यक्रम किया जाता है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रति वर्ष श्रींचंद सुंदरानी एवं उन के साथियो के द्वारा किया जाता है। यह कार्यक्रम पिछले सात आठ वर्षो से लगातार किया जा रहा है जिसमें 15 से 20000 लोगों की उपस्थिति दर्ज होती है इस बार इसमें 20से 25000 लोगो आने की उम्मीद के हिसाब से किया जायेगा।

वासवानी ने आगे बताया कि पूज्य छत्तीसगढ़ पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिद्वानी की अध्यक्षता में मीटिंग बुलाकर यह कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। वहीं दो दिन पूर्व ही छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत के द्वारा एक सिंधी समाज का जर्नीस आफ सिंधी का कर्यक्रम मेडिकल कॉलेज अटल बिहारी वाजपेई हाल में किया गया था जिस मे 3000 से ज़्यदा लोगो ने उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया है। और आगामी कार्यक्रम पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की आयोजक जल्द ही चंद्र की रात का स्थान और समय तय करके जानकारी देंगे।

Back to top button