प्रयागराज माघ मेले में सुरेश्वर महादेव पीठ द्वारा छत्तीसगढ़ के भक्तों को आमंत्रण

NNH रायपुर/ प्रयागराज माघ मेले में श्री सुरेश्वर महादेव पीठ रायपुर छत्तीसगढ़ का कैंप लगा है, जो की चक्र माधव मंदिर के सामने सेक्टर 7 अरेल एरिया मेला कार्यालय के बगल में संकट मोचन मार्ग प्रयागराज उत्तर प्रदेश आप सभी छत्तीसगढ़ वासियों से सादर निवेदन है कि जो भी भक्त प्रयागराज माघ मेले में कल्पवास करना चाहे वह उक्त स्थान पर आ सकते हैं।
सुरेश्वर महादेव पीठ के संस्थापक डॉ स्वामी राजेश्वरानंद जी एवं संरक्षक जगतगुरु रिशिपाल आनंद जी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन हवन पूजन इत्यादि किया जा रहा है। हमारे छत्तीसगढ़ में सभी प्रकार की शांति व्याप्त रहे और सभी निरोगी रहे इस कामना से प्रयागराज माघ मेला दिनांक 3 जनवरी से 15 फरवरी तक रहेगा जिसमें हम सभी की उपस्थिति 23 जनवरी तक रहेगी आप सभी सादर आमंत्रित हैं। रायपुर से शुभम शर्मा साकेत सिंह ठाकुर इनके नेतृत्व में यहां की व्यवस्था कार्य किया जा रहा है, भक्त के रूप में नंदकिशोर अग्रवाल, राजा अग्रवाल, गजानन अग्रवाल, किशोर महानंद, आचार्य रामकृष्ण त्रिपाठी, जुगल किशोर शर्मा, दानीराम साहू, सेवक साहू, रमेश कुमार प्रजापति, सावन प्रजापति, प्रियंका शर्मा, नेहा शर्मा, सुधा शर्मा इन सभी की उपस्थिति रहेगी।







