अमेरिका ने वेनेजुएला पर किया हमला, बेडरूम में घुसकर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उसकी पत्नी को किया गिरफ्तार

NNH World News/ बीते शनिवार को अमेरिका ने वेनेजुएला पर एयरस्ट्राइक कर बड़ा हमला किया, और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को आधी रात में गिरफ्तार कर लिया। हमले के बाद जिस तरह से वेनेजुएला के राष्ट्रपति भवन में घुसकर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया, वह पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। जब अमेरिका के डेल्टा कमांडो वेनेजुएला के बेडरूम में घुसे और मादुरो और उसकी पत्नी को लेकर जाने लगे तब तब मादुरो चुपचाप अपने सिक्योरिटी गार्ड्स और अपनी सेना को देख रहे थे, जिसने उनकी रक्षा करने के लिए कोई एक्शन नही लिया। हिरासत में मादुरो की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वो अमेरिकी फोर्स की हिरासत में हाथों में हथकड़ी लगे नज़र आ रहे हैं।

दरअसल सीआईए एजेंट लगभग 6 महीने पहले से ही वेनेजुएला में थे और वहां के तमाम विपक्षी दलों के नेताओं को अमेरिका ने अपने पक्ष में कर लिया था। जिस विपक्षी महिला नेता को नोबेल पीस पुरस्कार मिला था, वो लगातार निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के लिए अमेरिका की पूरी मदद कर रही थी।
अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में ‘ऑपरेशन चलाकर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार करने के बाद बाद देश की सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त कर दिया है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पसंद बताया जा रहा है।






