खबरों की खबरछत्तीसगढ़देश/प्रदेश

हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा, जेल से बाहर आने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरती उतारकर किया स्वागत

पुलिस प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील

NNH रायपुर/ रायपुर में क्रिसमस के दौरान हुई तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को अदालत से जमानत मिल गई है। यह घटना रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुई थी, जहां धर्मांतरण के विरुद्ध छत्तीसगढ़ बंद के दौरान क्रिसमस की सजावट को नुकसान पहुंचाया गया था। मामले में बजरंग दल से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

जमानत मिलने के बाद बजरंग दल के उन कार्यकर्ताओं के जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा आरती उतारने का दृश्य भी सामने आया, जिसने पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया। घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आई है तो देशभर में इसकी चर्चा भी हो रही है।

विपक्षी दलों ने इसे कानून-व्यवस्था का सवाल बताते हुए सरकार पर निशाना साधा, जबकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून के तहत कार्रवाई की गई है और आगे भी किसी तरह की शांति भंग करने की कोशिश पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Back to top button