खोज खबरछत्तीसगढ़

रिश्वत लेते हुए दुर्ग जिला जल जीवन मिशन के SDO का वीडियो वायरल

NNH दुर्ग/ दुर्ग जिले के पाटन में अमृत मिशन ‘जल जीवन मिशन” के तहत कार्यरत एसडीओ एम.ए. खान पर ठेकेदार से रिश्वत लेने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि एसडीओ ने बिल पास करने के एवज़ में ठेकेदार से 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी, और कमीशन नहीं देने पर बिल रोक दिया गया। इससे परेशान होकर ठेकेदार ने 1 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत दी और पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एसडीओ को खुलेआम रकम लेते हुए देखा जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार यह वायरल वीडियो 2024 का है, जिसे ठेकेदार नवीन वर्मा ने कमीशन नही देने पर बिल अटका हुआ था, और बिल पास नही होने से परेशान होकर और PHE. SDO एम.ए. खान को रिश्वत देते हुए स्वयं ही बनवाया था, और अब ये वीडियो वायरल कर दिया गया। अब देखना होगा कि रिश्वत लेने वाले भ्रष्ट अधिकारी पर शासन क्या कार्यवाही करता है।

Back to top button