क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अजय यादव गिरफ्तार

NNH रायपुर/ 2024 में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में हुई हिंसा और आगजनी मामले में शनिवार को पुलिस की स्पेशल जांच टीम ने दो लोगों को गिरफ्तारी किया है।

इस मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल के करीबी माने जाने वाले दिनेश वर्मा को हिरासत में लिया गया है। इन दोनों से 10 जून 2024 को बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में हुई हिंसा और आगजनी की घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव को पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा गिरफ्तार कर रायपुर से बलौदाबाजार सिटी कोतवाली लाया गया, जहां देर रात तक क्रांति सेना दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

गौरतलब है कि 10 जून 2024 को बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में विरोध प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे, देखते ही देखते वह भीड़ हिंसक हो गई, और बलौदाबाजार के जिला कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में हुई हिंसा और आगजनी की बड़ी घटना हुई थी। उसी केस में अब तक 200 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। और मामले में भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव भी गिरफ्तार हुए थे। उसी हिंसा और आगजनी मामले में यह गिरफ्तारी की गई है।

Back to top button