खास खबरछत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस नेता विकास तिवारी पार्टी से निष्कासित

NNH रायपुर/ झीरम घाटी कांड पर बयानबाजी करना कांग्रेस नेता विकास तिवारी को भारी पड़ गया है, उसके बयान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी PCC ने सख्त कार्रवाई करते हुए पहले विकास तिवारी को प्रवक्ता पद से हटाकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। और अब 6 साल के लिए विकास को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

दरअसल, विकास तिवारी ने हाल ही में झीरम घाटी नक्सल कांड की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग को पत्र लिखकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के बयान के बाद न्यायिक जांच आयोग से बीजेपी नेताओं के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी।

कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ भाजपा नेताओं का नार्को टेस्ट कराने की मांग और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का नाम मीडिया में प्रचारित करने से कांग्रेस के बड़े नेता नाराज़ बताए जा रहे थे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पार्टी ने विकास तिवारी को तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। झीरम घाटी हमला कांग्रेस के लिए भावनात्मक और राजनीतिक दोनों रूप से बेहद संवेदनशील विषय रहा है। ऐसे में इसको लेकर बिना किसी ठोस प्रमाण के सार्वजनिक बयानबाजी और सनसनीखेज दावों को पार्टी नेतृत्व ने इसे गंभीरता लेते अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना।

वहीं विकास तिवारी के जवाब को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संतोषजनक नही माना है। और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार रविवार को विकास तिवारी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दू ने यह निष्कासन आदेश जारी किया है।

Back to top button