छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने “सिंधियत जो मेलो” कार्यक्रम में संतजनों को किया आमंत्रित

NNH रायपुर/ पुज्य छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत के द्वारा चेट्रीचंड्र के अवसर पर 14-15 मार्च को “सिन्धियत जो मेलो” भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

जिसके लिए पंचायत परिवार ने संतजनों को भी आमंत्रित किया है। जिसमें गोदड़ीवाला धाम देवपुरी दरबार में अम्मा मीरा देवी को “सिन्धियत जो मेलो” कार्यक्रम का आत्मीय आमंत्रण दिया गया है। इसी कड़ी में श्रीपरमहंस अद्वैत मंदिर अलौकिक धाम लालपुर में गुरुजन को कार्यक्रम का आत्मीय आमंत्रण दिया तथा प्रेमप्रकाश आश्रम शैलेन्द्रनगर में समस्त दरबार साहिब को आमंत्रित कर प्रदेश पदाधिकारियों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, महासचिव बलराम आहूजा, गिरीश लहेजा, झमनदास बजाज, अमर चंदनानी, विनोद संतवानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला ने दी।

Back to top button