छत्तीसगढ़देश/प्रदेशराजनीति

पश्चिम बंगाल और असम में राष्ट्रवाद की जीत: सुभाष अग्रवाल

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने रायपुर के जयस्तंभ चौक पर आतिशबाजी कर बांटी झालमुड़ी

NNH रायपुर/ पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का उत्साह छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं में देखा गया। राजधानी रायपुर के जयस्तम्भ चौक पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने जीत की खुशियां मनाई, और झालमुड़ी का वितरण किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की।

इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल ने कहा कि आज देश के विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आए। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बम्पर जीत हुई, और ये हिंदुत्व राष्ट्रवाद की जीत है, ये तृणमूल कांग्रेस के दमनकारी नीतियों से त्रस्त बंगाल की जनता के जनभावनाओं की जीत है। सुभाष अग्रवाल ने इस बड़ी सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को देते हुए कहा कि यह उनकी रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व की जीत है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर,राजीव अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, अंजय शुक्ला, लाभचंद बाफना, श्रीचंद सुंदरानी, सच्चिदानंद उपासने ने भी सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी।

इस कार्यक्रम में संतोष बैद गुंजन प्रजापति, नितेश दुबे, विजय जयसिंघानी, जितेंद्र गोलछा, प्रेम बिरनानी, सुमीत शर्मा, कमल पारेख, भूपेंद्र डागा, मुकेश छत्री, रमेश शर्मा, विजय गोहानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Back to top button