खास खबरदिल्लीदेश/प्रदेश

10 जून को पीएम नरेंद्र मोदी तोड़ देंगे सारे प्रधानमंत्रियों के रिकॉर्ड, सबसे लम्बे कार्यकाल के रूप में जवाहर लाल नेहरू भी हो जाएंगे मोदी से पीछे

NNH नई दिल्ली/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर बने रहकर पंडित जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा है। मोदी देश के सबसे लंबे कार्यकाल तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। 9 जून 2024 को ही उन्होंने एनडीए के तीसरे कार्यकाल में पीएम पद की शपथ ली थी और उनके सत्ता में रहने के 12 साल भी आज पूरे हो गए हैं। पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और और 9 जून 2026 तक उनके कार्यकाल के 4398 दिन पूरे हो गए हैं. अब वो सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 जून को इतिहास रचने जा रहे हैं। वह निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के लोकतांत्रिक रूप से प्रधानमंत्री बनने के लंबे कार्यकाल का भी आज रिकॉर्ड तोड़ देंगे। हालांकि, जवाहर लाल नेहरू 1947 में बिना किसी चुनाव के भी प्रधानमंत्री बने थे। बता दें कि पंडित जवाहर लाल नेहरू लोकतांत्रिक रूप से 13 मई 1952 को प्रधानमंत्री बने थे।

26 मई 2014 में भाजपा को लोकसभा में पहली बार बहुमत दिलाने और प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से, मोदी 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहे हैं, जो नेहरू के 4,398 दिनों के कार्यकाल से अधिक है। नेहरू ने 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर बने रहे। बाद में पंडित नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक 4,077 दिनों तक निरंतर कार्यकाल किया था।

Back to top button