छत्तीसगढ़ शासनविभागीय समाचार
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादला हुआ है। इससे संबधित पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय पर वन टाइम (OT) नीति के तहत 61 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर्स) का स्थानांतरण किया गया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार नक्सल प्रभावित जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोंडागांव में पदस्थ निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्रदेश के विभिन्न शहरी और सामान्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, बेमेतरा, गरियाबंद, रायगढ़, कोरिया, बालोद और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जैसे जिले शामिल हैं।






