अंतरराष्ट्रीयकारोबारदिल्लीदेश/प्रदेश

सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी

NNH नई दिल्ली/ 2 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 154230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मुंबई, कोलकाता में भाव 154080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने और उसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच भारत में सोने की कीमतें दबाव में हैं। कच्चा तेल और महंगा होने से महंगाई की चिंताएं भी बढ़ रही हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे बहुत जरूरी न होने पर सोना न खरीदें।

वैश्विक स्तर पर सोने में बिकवाली है। पिछले सप्ताह जैक्सन होल संगोष्ठी में फेडरल रिजर्व के प्रमुख केविन वॉर्श के सख्त रुख वाले भाषण के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,368.58 डॉलर प्रति औंस पर है।

Back to top button