
NNH भिलाई/ भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी माननीय राजेश अग्रवाल के भिलाई प्रवास पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका भव्य व गरिमामय स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए प्रदेश व जिले में प्रकोष्ठ की आगामी गतिविधियों पर विस्तृत विमर्श हुआ।
इस दौरान नेताओं ने कहा कि भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक व औद्योगिक जगत, मध्यम वर्ग और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जुड़े सभी घटकों को संगठित कर शासन की जनकल्याणकारी आर्थिक नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। साथ ही व्यापारियों एवं उद्यमियों के विषयों को प्रमुखता से उठाकर उनका यथोचित समाधान सुनिश्चित करना प्रकोष्ठ की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, प्रदेश सहसंयोजक संतोष रामानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री यश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनूप गटागट, वरिष्ठ भाजपा नेता अमर भोई, भिलाई जिला संयोजक दिलीप अग्रवाल, जिला सहसंयोजक प्रदीप खंडेलवाल तथा जिला कार्यालय प्रभारी नवीन वरंदानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश प्रभारी के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।







