छत्तीसगढ़ सिंधु सेवा महापंचायत का दीपावली मिलन सम्पन्न
संत श्री साईं लालदास जी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, महापंचायत के अध्यक्ष अमर गिदवानी, महासचिव जीतू बडवानी सहित समाज जन रहे उपस्थित

NNH रायपुर/ आज दिन बुधवार 18/11/’026 बुधवार को दीपावली मिलन समारोह सम्पूर्ण सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। संस्था के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने विस्तार से बताया आज “वुड कैस्टल होटल” देर रात तक अतिथि आगमन से गुलजार रहा।।हाल व ग्राउंड नगर व अंचल के अतिथियों से खचाखच भरा रहा।।आज लगभग 350 अतिथियों ने दीपावली मिलन में शिरकत की व एक दूसरे को सबसे बड़े हिंदू पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
आज का दिन महापंचायत व सिंधी समाज के लिहाज से बड़ा दिन रहा।।आज रात 8 बजे अतिथि आगमन शुरू हो गया था,रात 9 बजे के बाद देर रात तक अतिथि आगमन का जबर्दस्त सिलसिला अतिथियों के आगमन से सफल आयोजन बन गया।

दरअसल महापंचायत के प्रत्येक कार्यक्रम में *टीम भावना स्पष्ट रूप से झलकती है,अध्यक्ष अमर गिदवानी, महामंत्री जीतू बडवानी, सह कोषाध्यक्ष सुदेश मंध्यान, उपाध्यक्ष राजेश गुरनानी, सम्पर्क कार अमरदास खट्टर, हरीराम तलरेजा एवं समिति के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी इन सभी ने आयोजन को प्रदेश स्तर का आयोजन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विशेष रूप से अजीत आनंद कुकरेजा, राधाकिशन सुंदरानी, दल्ली राजहरा से गोविंद वाधवानी, चेयरमैन चेतन तारवानी, राधा राजपाल, अशोक मलानी, सिविल लाइन पंचायत से अध्यक्ष संजय जयसिंघ, सचिव मोहन वर्ल्यानी, महापंचायत की महिला टीम से अध्यक्षा भावना कुकरेजा, युवा अध्यक्षा राशि बलवानी आदि की एक टीम के रूप में सक्रिय उपस्थिति रही,महिला समूह का कार्यक्रम में योगदान विशेष रहा।
अंचल के ख्यातिलब्ध सिनेमाकार, छत्तीसगढ़िया सिनेमा के पितामह, मोहन सुंदरानी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर कमलों द्वारा “किशोर साहू राष्ट्रीय पुरस्कार” मिलने के नाते महापंचायत ने “छग महतारी की जय जयकार” के उद्घोष के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में उनका शाल ,श्रीफल, दोहड़ पहनाकर सम्मानित किया,छग सिनेमा मोहन सुंदरानी के नाम के बिना अधूरा समझा जाता है। अंत में आगंतुक का आभार प्रदर्शन सीए चेतन तारवानी ने किया।






