
NNH रायपुर / मांढर शराब भट्ठी में सुपरवाइजर प्रशांत वर्मा की आत्महत्या का मामला अब जांच में है। पुलिस के मुताबिक, मौत से पहले उन्होंने अपनी मां और पत्नी को मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज भेजा था।
उस मैसेज में क्या थे आरोप?
उन्होंने दफ्तर में चल रही परेशानियों का जिक्र किया था। मांढर भट्ठी में पदस्थ दो कर्मचारियों पर चोरी करने का आरोप लगाया था, उनको अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। जोनल आबकारी अधिकारी लागतार पैसा जमा करने का दबाव बना रहे थे, जिसकी भरपाई करने में प्रशांत ने असमर्थता जताई थी। इसके अलावा मैनपावर कंपनी के अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।
पुलिस अभी उस मैसेज की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि होना बाकी है। इसलिए अभी इसे अंतिम कारण नहीं कहा जा सकता — असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी।
इस घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी आबकारी विभाग में अवैध वसूली और कर्मचारियों पर दबाव का आरोप लगाया है और न्यायिक जांच की मांग की है।







