शोएब ढेबर की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

NNH बिलासपुर/ 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उसकी दोबारा गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
मामला रायपुर के तेलीबांधा थाने का है। जहां कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को 14 सितंबर को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे। मैसेज में खुद को अमन साहू गैंग से जुड़ा बताकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
पहले रायपुर की रिमांड कोर्ट ने गिरफ्तारी को गलत मानते हुए शोएब ढेबर को जमानत दे दी थी। पुलिस ने इस फैसले को चुनौती दी। इसके बाद CJM कोर्ट ने जमानत रद्द कर दोबारा गिरफ्तारी का आदेश दिया था, ADJ कोर्ट ने भी यही आदेश दिया। जिसके बाद शोएब ढेबर फरार हो गया था, पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी भी उसके ऊपर इनाम घोषित किया गया था, उसके विदेश भागने की खबरों के बीच रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।
अब बिलासपुर हाईकोर्ट में जस्टिस पीपी साहू की एकल पीठ ने दोनों निचली अदालतों के आदेशों पर स्टे लगा दिया है। साथ ही रिमांड कोर्ट के जमानत वाले फैसले को सही माना है।
फिलहाल शोएब ढेबर की दोबारा गिरफ्तारी पर रोक है, लेकिन मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। आगे की सुनवाई पर सबकी नजर रहेगी।






