खबरों की खबरछत्तीसगढ़विभागीय समाचार

आईपीएस रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में आया नया मोड़, दो सदस्यीय जांच समिति गठित

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस अफसर रतन लाल डांगी पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके बाद आईपीएस रतनलाल डांगी ने महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखते हुए इसे ब्लैकमेल का मामला बताया है, और कहा कि संबंधित महिला उन्हें लंबे समय से धमकाकर पैसे वसूलने की कोशिश कर रही थी।

अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है है। आरोप लगाने वाली महिला के पति, जो स्वयं पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) हैं, को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार महिला का पति वर्ष 2012 में प्रमोशन पाकर एसआई बना था। इसके बाद वह 10 से अधिक थानों और चौकियों में प्रभारी रह चुका है। आमतौर पर चौकियों का प्रभार उप-निरीक्षकों के पास होता है, लेकिन जिस रेंज में रतन लाल डांगी आईजी रहे, उसी क्षेत्र के कई थानों का प्रभार इस एसआई को मिला। अब नए सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह पदस्थापन महिला के प्रभाव में हुई है, या फिर इसके पीछे कोई और वजह रही है।

रतनलाल डांगी ने डीजीपी को भेजे अपने पत्र में 14 बिंदुओं में यह भी उल्लेख किया है कि महिला द्वारा उनसे वसूली की कोशिशें की गई थीं। ऐसे में अब यह जांच का विषय है कि क्या वसूली महिला के पति की पोस्टिंग के बदले की जाती थी, या फिर आईजी के नाम पर कोई अन्य लेनदेन हो रहा था।

जांच समिति गठित…
राज्य सरकार ने इस पूरे मामले में दो सदस्यीय जांच समिति गठित की है। जिसमें आईपीएस आनंद छाबड़ा और आईपीएस मिलना कुर्रे शामिल हैं। यह जांच समिति महिला के यौन उत्पीड़न के आरोपों के साथ-साथ आईपीएस डांगी को ब्लैकमेल और वसूली के दावों की भी जांच करेगी।

Back to top button