क्राइम रिपोर्टखबरों की खबरदेश/प्रदेशराजनीति

बिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन के उम्मीदवार सत्येंद्र साह नामांकन के बाद डकैती के केस में गिरफ्तार

 NNH ssembly Election Bihar/ बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सासाराम से राजद के उम्मीदवार सत्येंद्र साह बिहार चुनाव में नामांकन के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। इस दौरान सासाराम विधानसभा क्षेत्र में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन से राजद के उम्मीदवार सत्येंद्र साह नामांकन दाखिल करने पहुँचे थे, लेकिन जैसे ही प्रक्रिया पूरी हुई, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये गिरफ्तारी झारखंड के गढ़वा थाने के 2004 के पुराने डकैती मामले में हुई है। जिसमें कोर्ट ने स्थाई वारंट जारी कर रखा था, जिसके आधार पर झारखंड पुलिस ने सत्येंद्र को गिरफ्तार किया है।

सत्येंद्र करगहर इलाके के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं। पुलिस ने उन्हें झारखंड पुलिस को सौंप दिया है, जिसके अब उन्हें गढ़वा कोर्ट में पेश किया जाएगा। सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि 21 साल पुराना केस में जारी स्थाई वारंट पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं सत्येंद्र ने कहा कि मुझे आरजेडी ने टिकट दिया है, जिसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है, लेकिन मेरा चुनाव सब जनता लड़ेगी।

Back to top button