
NNH अहमदाबाद/ आज सुबह एक बड़ा हवाई हादसा हुआ है, जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी और टेकऑफ के कुछ ही देर बाद मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। इस प्लेन क्रैश में कई यात्रियों मौत की हो गई है। विमान दुर्घटना में यात्रियों की मौत का सही आंकड़ा अभी सामने नही आया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान का पिछला हिस्सा किसी चीज से टकरा गया, जिससे संतुलन बिगड़ा और विमान में भीषण आग लग गई। चश्मदीदों के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। अब तक 30 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, और कई घायल हैं जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

एयरपोर्ट संचालन निलंबित:
सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से एयरलाइन से संपर्क कर आगे की जानकारी लेने की अपील की है।
एयर इंडिया और DGCA इस पूरे हादसे की जांच में जुट गए हैं। इस दुखद घटना को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से भी निगरानी रखी जा रही है।






