खबरों की खबरछत्तीसगढ़राजनीति
अमित बघेल के घर पर पुलिस ने मारा छापा, मिले हैं कई अहम सबूत

NNH रायपुर/ जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के घर पर बलौदाबाजार पुलिस की स्पेशल टीम ने रायपुर स्थित कंचनगंगा फेस टू में छापा मारा है। जहां से बलौदाबाजार आंदोलन को समर्थन देने वाला पत्र, मोबाइल, कार जप्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस को कई अहम सबूत बरामद हुआ है। वहीं पत्र को जिसने टाइप किया है, उसे गवाह बनाया गया है। उम्मीद है कि इसमें कई और नाम उजागर हो सकता है।
गौरतलब है कि हेट स्पीच मामले में अमित बघेल पहले ही रायपुर जेल में बंद हैं। उसके बाद बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, उसी मामले में अमित बघेल के घर पर कल पुलिस छापा मारा है।






